TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

कैबिनेट बैठक खत्म आज 6 प्रस्ताव हुए पास

श्रीकांत शर्मा सरकार के प्रवक्ता –

1 – जनपद गोरखपुर में प्राणी उद्यान की स्थापना हेतु प्रस्ताव पास हुआ इसमें अनुमानित लागत 181.82 करोड़ रुपये प्रतावित है अशफाकउल्ला प्राणी उद्यान के नाम से यह प्राणी उद्यान है।

2 – समस्त प्रदेश में वृक्षारोपण होना हैं उसके लिए मुफ्त में पौध उपलब्ध कराना 15 अगस्त को यह वृक्षारोपण होना है। 22 करोड़ पौध लगाने का कार्यक्रम है।

3 – आगामी मानसून सत्र 18 जुलाई 2019 को प्रस्तावित है आपको बता दे पिछला विधानसभा सत्र 28 फरवरी 2019 को सत्रावसान कर दिया गया था

सिद्धार्थ नाथ सिंह सरकार के प्रवक्ता

4 – महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के अंतर्गत कार्य होने है जिसमे 30.34 करोड़ रुपये लगने है जिसे अनुमोदित किया गया है

5 – अम्ब्रेला एक्ट बनाया गया है आपको बता दे कि प्रदेश में 27 महाविद्यालय चलाया जा रहा है जो विभिन्न एक्ट के तहत चल रहा है जिसे एक एक्ट के अंर्तगत लाया जा रहा है। इसलिए निजी विश्व विद्यालय के लिए लाया जा रहा है

6 – उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण की स्थापना किया जा रहा है जिसमे शिक्षा के विवाद को सुलझाया जा सके एक अध्यक्ष , एक उपाध्यक्ष और कई सदस्य के माध्यम से इसे बनाया जा सके 6.15 करोड़ का खर्च होगा, इससे कोर्ट जाना कम होगा, इसके बाद भी कोर्ट जाने का ऑप्शन लोगो के पास होगा 90 दिन में याची कोर्ट जा सकेंगे