द पॉलिटिक्स अगेन
चमकी बुखार के पीड़ितों से मिलने पहुंचे कन्हैया कुमार को SKMCH गेट पर रोका

बिहार में चमकी बुखार से मुजफ्फरपुर जिले में अब तक 129 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है. इसी वजह से यहां राजनीतिज्ञों के दौरे भी लगातार हो रहे हैं. इसी क्रम में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंचे. बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे कन्हैया को सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी.
कन्हैया बोेले- राजनीति नहीं, प्रार्थना का वक्त
हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद कन्हैया कुमार को दो-तीन समर्थकों के साथ अस्पताल के भीतर जाने दिया गया और मरीजों और उनके परिजनों से मिलने दिया गया. इस दौरान कन्हैया कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी प्रार्थना का वक्त है और इस मसले पर वे कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं.