TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अब भिखारीयों से नौकरी करायेगी सरकार

लखनऊ शहर भर में घूमने वाले भिखारियों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। नगर निगम सभी आठों जोन में भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसे लेकर नगर आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि सभी जोनल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है कि वे अपने जोन में ट्रैफिक सिग्नलों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों पर कार्रवाई करें। शासन ने आदेश दिया है तो नगर निगम इस पर काम करेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि भिखारियों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। अभी ये सड़क या फुटपाथ पर सोते हैं। नगर निगम ने तकरोही में एक शेल्टर होम भिखारियों के लिए काम करने वाली संस्था को चलाने के लिए दिया है। यहां भिखारियों को रखा जा रहा है। भारत के मानवाधिकार आयोग की रपट के मुताबिक, हर साल जो हजारों बच्चे चुराये जाते हैं या लाखों बच्चे गायब हो जाते हैं, वे भीख मांगने के अलावा अवैध कारखानो में अवैध बाल मजदूर, घरों या दफ्तरों में नौकर, पॉर्न उद्योग, वेश्यावृत्ति, खाड़ी के देशों में ऊंट दौड़, अंग बेचने वाले माफिया, अवैध रूप से गोद लेने और और जबरन बाल विवाह के जाल में फंस जाते हैं।