TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

बीजेपी कार्यकारिणी बैठक का आज आखिरी दिन, मोदी नेताओं को देंगे ‘गुरुमंत्र’

0

दिल्ली में चल रही बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जा रही है। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक का आज आखिरी दिन है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताओं को संबोधित करेंगे।

पहले दिन की बैठक में सभी नेताओं को हिदायत दी गई है कि वो सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि जेएनयू के साथ साथ भारत माता की जय पर उठा विवाद ही आने वाले दिनों में पार्टी के प्रचार का मुख्य मुद्दा होगा।

लेकिन नेताओं को ये भी कहा गया है कि वो जनता को बताएं कि आम बजट किस तरह से आम आदमी के लिए बनाया गया है। साथ ही नेताओं को ग्रामीण भारत और किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भी कहा गया है।