TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, आठ की मौत

नेपाल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

यह घटना उस समय हुई जब बस डोकलहा के मैगा देउराली से काठमांडू जा रही थी, रास्ते में बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस घटना में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव दल मौजूद हैं और वह लापता यात्रियों के खोज में लगा हुआ है।