द पॉलिटिक्स अगेन
अयोध्या में राम मंदिर के लिये बन रहा देश का सबसे बड़ा घंटा, कीमत 10 लाख

अयोध्या। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम नगरी अयोध्या में तैयरियां शुरु हो गई हैं इसी क्रम में अब जलेसर में घंटा बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं इससे पहले भी एक घंटे का ऑर्डर मिल चुका है। इस पर घिसाई का काम इकबाल कर रहे हैं वह बनकर तैयार हो चुका है जानकारी के मुताबिक इस घंटे की कीमत 10 लाख रुपये है इसके बाद अब दस घंटों पर और काम चल रहा है।
*देश का सबसे बड़ा व भारी घंटे का हो रहा निर्माण*
घंटा बना रहे पालिकाध्यक्ष जलेसर कारखाना मालिक विकास मित्तल का कहना है कि राम मंदिर के लिए देश के सभी मंदिरों से बड़ा और भारी घंटा बनाया जा रहा है इसका वजन 2100 किलो के करीब है जो घंटे बनाए जा रहे हैं उनमें पीतल के अलावा अन्य धातुओं का भी प्रयोग किया जा रहा है इस घंटे के निर्माण में 10 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आ रहा है इस घंटों की बड़ी डिमांड को देखते हुए कारीगरों की भी संख्या बढ़ाई गई है जो घंटा बनाया जा रहा है इसकी ऊंचाई छह फुट तथा चौड़ाई पांच फुट होगी इस घंटा बनाने में घिसाई का काम कारीगर इकबाल और शमशुद्दीन कर रहे हैं कारखाना में मुख्य कारीगर दाउदयाल कुशवाह हैं अभी अन्य घंटों का ऑर्डर नहीं मिला है घंटा बनाने को लेकर फोन पर वार्ता हुई थी तो बताया कि जब ट्रस्ट बन जाएगा तो पूरा ऑर्डर दिया जाएगा अभी आप तैयारियां कर शुरू कर दीजिए विकास मित्तल का कहना है कि राममंदिर जो घंटा लगेगा वह हमारे कारखाने का होगा उस घंटे पर हमारा और जिले का नाम भी अंकित होगा। जब भी कोई इसे देखगा तो पता रहेगा कि यह जलेसर से बनकर आया है यह तो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
रिपोर्ट संतोष कुमार यादव