TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

पुलिस ने रोका तो स्कूटी पर सवार हुईं प्रियंका गांधी

लखनऊ

प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर लगाए आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने लखनऊ दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस पर बदसलूकी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं तो उन्होंने पुलिस पर पहले रोकने और फिर गला दबाने का आरोप लगाया.

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें पुलिस ने धक्का दिया जिससे वो गिर गईं.

उन्होंने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘मुझे रोका गया है.

मुझे गला दबाकर पुलिस वाले ने रोका. मुझे पकड़कर धकेला गया. इसके बाद मैं गिर गई थी. मुझे लेडी पुलिस अधिकारी ने रोका था.

इसके बाद मैं एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटर पर बैठ कर गई..