द पॉलिटिक्स अगेन
यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी*
मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, सीतापुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, कुशीनगर जिले और आसपास के क्षेत्राें अगले कुछ घंटाें बारिश हो सकती है।
बता दें कि 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक यूपी में मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए पूरे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी होने की आशंका है। आकाशीय बिजली के खतरे के प्रति भी मौसम विभाग में लोगों को सचेत किया है। पूर्वांचल के कई जिलों में देर रात से ही बारिश हो रही है।
