TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

मुख्यमंत्री योगी एक्सन-आईपीएस अफसर अपर्णा गुप्ता, डिप्टी एसपी मनोज समेत 4 अधिकारी को किया सस्पेंड

लखनऊ. कानपुर की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं. बर्रा थाना क्षेत्र के सुजीत यादव के अपहरण और हत्या मामले में लापरवाही का दोषी मानते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करते हुए आईपीस अफसर सहित कई पुलिसकर्मियों के निलंबन का फरमान सुना दिया है. सीएम के निर्देश के बाद शासन से मिली जानकारी के अनुसार जनहित में अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी कानपुर नगर, आईपीएस अपर्णा गुप्ता और मनोज गुप्ता तत्कालीन सीओ को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में पूर्व प्रभारी निरीक्षक थाना बर्रा रणजीत राय और चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है.