TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

वाराणसी के 28 मेडि‍कल अफसरों ने एक साथ दि‍या प्रभारी पद से इस्‍तीफा

जनपद के एडिशनल सीएमओ की कोरोना से मौत के बाद अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शाम होने के पहले वाराणसी जनपद के 28 चि‍कि‍त्‍सा अधि‍कारि‍यों ने सीएमओ डॉ वीबी सिंह को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने की सूचना मिलते ही जि‍ले में हड़कंप मच गया है। सभी सामुदायि‍क स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमि‍क स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (पीएचसी) प्रभारियों ने इस सामूहिक इस्तीफे की वजह सहायक नोडल अधिकारी/ डि‍प्‍टी कलेक्‍टर पर मानसिक प्रताड़ना को बताया है।