TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

यह होगी गेम-चेंजर, क्या आपने इस साल की बनाई है स्टॉप डूइंग लिस्ट ?

0

इस प्रक्रिया की शक्ति इसी बात में है कि रूपरेखा में जो कुछ भी है, वह आपके अवचेतन मन और दिल की गहराइयों में उतर जाए। याद रखें, आप किसी भी काम में महारत तभी हासिल कर सकते हैं, जबकि बुद्धिमत्ता के साथ-साथ उसमें गहरे उतरने को दृढ़ प्रतिज्ञ हों। इसलिए गहराई में जाएं और नीचे दी गई इस पद्धति को अपनाकर देखें। यह गेम-चेंजर है।

वर्ष 2016 आपके अब तक के जीवन का सबसे अच्छा वर्ष साबित हो, इसके लिए उन पांच नतीजों को ज़रूर लिखें जो आपको हासिल करने ही हैं। इन्हें लिखने से स्पष्टता आती है, आपका मस्तिष्क भटकावों से दूर रहता है और प्रा‍थमिकताओं पर फोकस करना सीखता है।