TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

IIT की फीस 90 हजार से हो सकती है तीन लाख रुपए, फैसला स्मृति के हाथ

0

आईआईटी की स्थायी समिति ने देश के प्रमुख प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थानों की सालाना फीस तीन गुना से ज्यादा बढ़ाने की सिफारिश की है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे मंजूरी दी तो फीस 90 हजार रुपए से बढ़कर तीन लाख रुपए सालाना हो जाएगी।

-आईआईटी परिषद की स्थायी समिति (एससीआईसी) ने एक अन्य महत्वपूर्ण सिफारिश नई प्रवेश परीक्षा को लेकर की है।

-इसमें नेशनल अथॉरिटी ऑफ टेस्ट की ओर से 2017 के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट वाली नई प्रवेश परीक्षा कराने का सुझाव दिया है।

-आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर देवांग खाखड़ के नेतृत्व वाली उप-समिति की रिपोर्ट को एससीआईसी ने स्वीकार किया।

-समिति ने इस बात पर भी जोर दिया कि बिना गारंटी हर छात्र को बिना ब्याज कर्ज उपलब्ध कराया जाए।

–