TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

गजब, अपनी गर्दन को 180 डिग्री तक घुमा लेता है ये बच्चा, देखें वीडियो –

0

कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनी गर्दन 90 से ज्यादा नहीं घुमा सकता है, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसे बच्चे का वीडियो सामने आया है जो अपनी गर्दन को पूरे 180 डिग्री तक घुमा लेता है। बॉक्सिंग डे के दिन पोस्ट हुए इस चौंकाने वाले वीडियो को 230000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। .हालांकि यूट्यूब पर पोस्ट हुए इस वीडियो में गर्दन घुमाने वाले इस बच्चे का नाम और लोकेशन नहीं बताई गई। लेकिन जिस तरह अचानक से यह अपनी गर्दन 180 डिग्री के कोण पर इतनी जल्दी से घुमाता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाए .

अपनी गर्दन को 180 डिग्री के ऐंगल पर घुमाने वाले इस बच्चे के साथ एक आदमी भी दिखाया गया है। बच्चे ने लाल रंग की बॉस्केटबॉल टॉप पहनी हुई है। वहीं व्हाइट ड्रेस पहने वह व्यक्ति उसके पास खड़ा रहता है। यह व्यक्ति बच्चे के सिर को पकड़ लेता है और उसके बाद कैमरे के सामने देख रहा यह बच्चा एक ही झटके में अपने शरीर को 180 डिग्री के ऐंगल पर घुमा लेता है जबकि गर्दन फिर भी कैमरे के सामने ही रहती है।