TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

भारत माता की जय’ कहने में किसी को समस्या न होः जेटली

0

बीजेपी ने आज कहा कि राष्ट्रवाद की विचाराधारा से उसकी आस्था निर्देशित होती है और भारत में लोगों को ‘भारत माता की जय’ कहने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां हो रही बैठक के दूसरे दिन उसके बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए जेटली ने कहा, ‘बीजेपी का मानना है कि ‘भारत माता की जय’ कहना बहस का मुद्दा नहीं होना चाहिए। राष्ट्रवाद की विचारधारा हमारी आस्था और दिशा को निर्देशित करती है और हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण समर्थन करते हैं।’
सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, ‘भारत का संविधान असहमति की पूर्ण स्वतंत्रता देता है लेकिन राष्ट्र के विनाश की नहीं। हमारा मानना है कि यह ऐसा मुद्दा है जिस पर बहस नहीं होनी चाहिए। जहां तक इस नारे का संबंध है, भारत के लोगों को इसे लेकर किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। कल ईडन गार्डस में आप इसका उदाहरण देख चुके हैं।’