TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अयोध्या में 153 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाने की योजना तैयार


अयोध्या में 153 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाने की योजना तैयार है, जल्द ही मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। पिछला दीपोत्सव समारोह जल्दबाजी में हुआ था। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव की छटा अलौकिक होगी, इसमें विदेशों से भी मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। ये बातें प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहीं। वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार शाम फैजाबाद पहुंचीं थी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण में जुटा हुआ है। प्रदेश व केंद्र सरकार रामनगरी अयोध्या के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी के तहत अयोध्या में 300 करोड़ से विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है।

आने वाले दिनों में अयोध्या अलग स्वरूप में दिखाई देगी। कहा कि अयोध्या के घाटों व राम की पैड़ी के सुंदरीकरण समेत कई काम चल रहे हैं। कुंभ को लेकर इलाहाबाद, वाराणसी व लखनऊ में पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है।