TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

उपजिलाधिकारी के हाथो ड्रेस,टाई संग बेल्ट पाकर बच्चे झूमे

लिया।शिक्षाक्षेत्र चिलकहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कझारी एवं प्राथमिक विद्यालय कझारी पर उपजिलाधिकारी रसड़ा,श्री ज्ञान प्रकाश यादव जी ने बच्चों को ड्रेस,टाई, बेल्ट,परिचय पत्र वितरण करने के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के सहयोग से बने कक्षा 6 के छात्रों को बैठने हेतु 20 डेस्क ब्रेंच का भी उद्घाटन किया।अपने सम्बोधन में आदरणीय मुख्य अतिथि ने छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति को देखकर वहाँ के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उपस्थित अभिभावकों को शत प्रतिशत नामांकन और शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए जागरूक किया।सह समन्वयक श्री बलवन्त सिंह जी द्वारा बाल अधिकार अधिनियम पर प्रकाश डाला गया।अध्यक्ष श्री राधेश्याम सिंह जी द्वारा अभिभावकों व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क “का निर्माण होता है।इन परिस्थितियों में विद्यालय प्रांगण और उसके आस पास कुड़ा करकट गंदगी न फैले इसकी भी जिम्मेदारी अभिभावकों को लेने की आवश्यकता है नहीं तो आपके ही पाल्य अनेको प्रकार के रोगो से ग्रसित होगें।श्री विनोद कुमार प्र0प्र0अ0 ने सभी का आभार प्रगट करते हुए कहा कि”जिस दिन हम अपने विद्यालय के बच्चों में अपने बच्चे की तस्वीर देख लेंगे उसी क्षण विद्यालय की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी।साथ ही कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा अपने हाथों से श्री हरिनन्दन प्रसाद प्रभारी चिकित्साधिकारी चिलकहर की उपस्थिति में राधेश्याम सिंह अध्यक्ष प्रा0 शि0 संघ चिलकहर ने पहले एक गोली स्वंय खाकर बच्चों को खाने के लिए प्रेरित किया।प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं कु0आराध्या यादव एवं गरिमा यादव द्वारा सरस्वती वन्दना”पुकारूँ माँ वीणा वाली तेरी आरती “तथा स्वागतगीत”देवता समान श्रीमान रउवा बानी “मनोहरगीत प्रस्तुत किया गया ।अनिल राजभर द्वारा “बकरी चराइब नाही,करब हम पढ़ाई” गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय परिवार द्वारा SDM रसड़ा, बलवंत सिंह सह समन्वयक चिलकहर,सुरेश आजाद मंत्री उ0प्र0प्रा0शि0संघ चिलकहर को अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण से स्वागत कर अग्रिम बधाई दी गई।इस अवसर पर ग्राम प्रधान मा0अरुण कुमार वर्मा, ,हरेराम शर्मा,संजय वर्मा,मंशा यादव,ममता सिंह,अनुराधा गुप्ता, संजय कुमार,विवेकानन्द,रसोईया, SMCसदस्यों,माँ समिति के सदस्यों,अभिभावकगण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिवजन्म यादव समन्वयक चिलकहर,संचालन श्रीअरुण कुमार पाण्डेय समन्वयक नगपुरा द्वारा किया गया।