द पॉलिटिक्स अगेन
BSP विधायक उमाशंकर सिंह से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

लखनऊ. बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह से एक करोड़ की रंगदारी का मामला सामने आया है। यह रंगदारी उनसे दाऊद के नाम पर मेल के जरिए मांगी गई है। जिसमें लिखा गया है कि वार्निंग जीना है या मरना है तु डिसाइड कर तेरे लिए एक गोली ही काफी है, मैं नहीं चाहता कि बलिया का जनता का सेवक दुनिया छोड़े .. कीमत एक करोड़.. यश या नो । फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीएसपी विधायक ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम 5 बजकर 4 मिनट पर मेरे फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था Check your Mail.. लेकिन मैंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब 8 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 46 बजकर फिर उसी नंबर से मैजेस आया और लिखा था Last warning Uma sankar singh Yes or NO 1 crore इसके बाद मैंने अपना ई-मेल चेक किया तो उसमें दाऊद इब्राहिम की इमेज के साथ लिखा था- वार्निंग जीना है या मरना है तु डिसाइड कर तेरे लिए एक गोली ही काफी है, मैं नहीं चाहता है कि बलिया का जनता का सेवक दुनिया छोड़े .. कीमत एक करोड़.. यश या नो … इसके बाद मैंने तुरंत जिस नंबर से मैसेज आया था उसे ट्रू कॉलर पर डालकर चेक किया तो उसमें भी दाऊद इब्राहिम दिखा रहा था। -विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।