द पॉलिटिक्स अगेन
बलिया-रोजगार मेला 28 को
बलिया: शासन की मंशा के अनुसार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए 28 अगस्त को भृगु आश्रम के पास तारा निवास गली में स्थित सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन होगा। इसमें तीन बड़ी कम्पनी साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करने के बाद बलिया, नोएडा व गाजियाबाद में कार्य कराएंगी। सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी अपना बॉयो डाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो, आईडी प्रूफ के साथ मेले में भाग ले सकते हैं।