TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

सोहाँव-बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नरही न०1 बना टापर

आज दिनाँक 24/08/2018 को सोहांव ब्लाक की बेसिक क्रीड़ा रैली की सुरुवात प्रातः 10 बजे से खण्ड विकास अधिकारी सोहांव आंनद कुमार चौरसिया जी व सुनील कुमार पटेल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया । तदुपरांत विशिष्ट अतिथि चौरसिया ने झंडातोलन किया और खिलाड़ियों को सपथ ग्रहण कराया,और मार्च पास्ट की सलामी ली और खेलकूद प्रारंभ हुवा ।जिसमे कब्बडी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया संतोष कुमार राय जी किया ।
कार्यक्रम के प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में प्रा०वि०नरही न०3 के विकाश प्रथम, प्रा०वि०नरही न०2 के विवेक द्वितीय स्थान पर रहे । 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रा०वि०नरही न०1 का छात्र यशवंत और बालिका वर्ग में प्रा०वि०उजियार की कुमारी प्रियंका ,200 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में प्रा०वि०नरही न०1 कि छात्रा निशा पाल ने जीत दर्ज की ।
उच्च प्राथमिक वर्ग के बालिका वर्ग के गोला फेप्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कारो की किरण ने बाजी मारी तो चक्का फेंक प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही की छात्रा कु०अंजलि विजेता रही ।
प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग के कब्बडी की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नरहीं न०3 की टीम प्रथम और नरही न०1 कि टीम द्वितीय स्थान पर रही ।तथा बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नरही न०1 की टीम ने प्रथम स्थान और प्रा०वि० चितबड़ागांव टाउन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
उच्च प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग के कब्बडी प्रतियोगिता में उ० प्रा० वि० भरौली की टीम प्रथम और बालिका वर्ग के कब्बडी प्रतियोगिता में उ०प्रा० वि०कोटवनारायनपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही और उच्च प्रा०वि० नरही की टीम द्वितीय स्थान पर रही ।

ब्लाक रैली को सफल बनाने में तुषार कांत राय,जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक नीरज राय,सुनीता राय,भरत राय,ओ पी राय,कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, मनोज चौबे, प्रवीण कुमार, संजय यादव,सुधीर श्रीवास्तव,राजेश अंचल.प्रमोद यादव (बबुआ जी) आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम में पूर्व विधायक माननीय रामइकबाल सिंह भी सम्मिलित हुए,और बच्चों को शुभकामनाएं दीं । निर्णायक की भूमिका में मु०इरफान,अबु सईद, मु०सोएब विनय राय,चंद्रभानु सिंह,पंकज कुमार द्विवेदी आदि रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी शंकर राय,और संचालन अम्बरीष तिवारी ने किया ।