द पॉलिटिक्स अगेन
अराजकता की भेंट चढ़ी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, प्रदेश में सॉल्वर गैंग के 29 लोग गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में भी काफी अराजकता रही। सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल और अपने स्थान पर किसी सॉल्वर से परीक्षा दिलवाना भारी पड़ा। एसटीएफ की टीमों, परीक्षा केंद्र के आंतरिक दल, पर्यवेक्षकों और पुलिस ने अलग-अलग जिलों में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, कानपुर व मुरादाबाद से सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया। इनमें 28 युवक व एक युवती भी शामिल है। एसटीएफ ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के साथ ही मुरादाबाद में इसका पेपर आउट होने की सूचना थी। प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान डिवाइस से नकल कराने और दूसरे के स्थान पर पेपर देने वाले गैंग के 29 लोग पकड़े गए। एसटीएफ ने ऐसे लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर रखा है। इसी बीच मेरठ व मुरादाबाद में पेपर व उत्तर परीक्षा के दौरान ही वाट्सएप पर वायरल होने से सूचना से अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर तुरंत सक्रिय एसटीएफ ने संबंध में कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।
इनमें सबसे अधिक नौ सॉल्वर लखनऊ में एसटीएफ ने पकड़े, जबकि एसटीएफ ने ही प्रयागराज में सरगना समेत पांच सॉल्वरों को दबोचा है। इसके साथ ही कानपुर में दो और मुरादाबाद में चार सॉल्वर को पकड़ा गया है। यहां पर एक सिपाही की पत्नी गैंग चला रही है।
मुरादाबाद में सिपाही की पत्नी समेत चार पकड़े गए
मुरादाबाद में पुलिस की टीम ने सहायक अध्यापक परीक्षा में छापामारी करते हुए सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा। जबकि, एक महिला को नकल करते हुए पकड़ा गया।
अनु ठाकुर