TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

डीएम-एसपी ने राहगीरों को बांटे हेलमेट

बलिया: 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सिविल लाइन चौकी पर डीएम भवानी सिंह व एसपी देवेंद्र नाथ ने बाइक सवार राहगीरों को हेलमेट बांटे। साथ ही सबसे अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करें। मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर और कार में सीटबेल्ट लगाकर ही चलें।
डीएम ने कहा कि मोटरसाइकिल से होने वक़्ली दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत सिर में लगी चोट से ही होती है। इसलिए हेलमेट हम सबके लिए सुरक्षा कवच होता है। सुझाव दिया कि अगली बार से बिना हेलमेट चलने वाले राहगीरों को जुर्माना लगाने के बाद उन्हें हेलमेट पहना कर भेजा जाए तो बेहतर होगा। मौजूद लोगों से अपील किया कि वे अन्य लोगों को भी हेलमेट पहनने को जागरूक करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सके। वितरण के बाद लोगों को हेलमेट पहने के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक बाइक रैली भी निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, एआरटीओ आंजनेय सिंह, यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी आदि साथ थे।