द पॉलिटिक्स अगेन
पटना मेट्रो : इंतजार खत्म, 3 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे बिहार वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. लम्बे समय से पटना में मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे पटनावासियों को राहत देते हुए बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि आगामी 3 मार्च को पटना मे मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे।
मंगलवार को बिहार सरकार में नगर विकास विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने इस सम्बन्ध में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आगामी 3 मार्च को पटना में आयोजित होने वाली एनडीए की रैली के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना मेट्रो का शिलान्यास करेंगे. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार को दे दी गई है।
2024 तक शुरू हो जाएगा परिचालन
राजधानी पटना में मेट्रो रेल दौड़ने की योजना आने वाले तीन सालो में कम्प्लीट हो जायेगी, जिसके बाद पटना में मेट्रो रेल का परिचालन शुरू हो जाएगा. दो कोरिडोर में बनने वाली पटना मेट्रो ट्रेन को लेकर कहा जा रहा है कि आगामी 5 सालों के अन्दर एक कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा, जबकि दोनों कॉरिडोर पर परिचालन 2024 तक संभावित है।
इन रूटों से चलेगी पटना मेट्रो
कॉरिडोर एक – कॉरिडोर एक में पटना के दानापुर से मीठापुर तक कुल 12 स्टेशनो पर होते हुए मेट्रो चलेगी. दानापुर से सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, पाटलिपुत्र, रुकनपुरा, राजाबाजार, गोल्फ क्लब, पटना जू, विकास भवन, आयकर गोलंबर, पटना जंक्शन से होते हुए मीठापुर तक चलेगी. जिसमे 16.94 किमी में एलिवेटेड 5.49 किमी और 11.21 किमी अंडरग्राउंड चलेगी।
कॉरिडोर दो – कॉरिडोर दो मे पटना स्टेशन से बस स्टैंड के बीच कुल 12 स्टेशन हैं , जिसमे बस स्टैंड, जीरो माइल, गांधी सेतु, कुम्हरार, एनएमसी, राजेंद्रनगर, प्रेमचंद रंगशाला, पटना विवि, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी व पटना स्टेशन है. इसकी कुल दूरी 14:45 किमी है जिसमें एलिवेटेड 9.9 किमी और अंडरग्राउंड 4.55 किमी है।