TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

बिहार में मां बाप की सेवा न करने पर बेटा या बेटी को जेल

बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट ने आज एक बहुत ही सराहनीय फैसला लिया है। कैबिनेट ने माता-पिता की सेवा अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब बिहार में कोई अपने माता-पिता की सेवा नहीं करता तो बेटा या बेटी को जेल हो सकती है। अगर कोई मां – बाप यह शिकायत करता है कि उसकी औलाद देखभाल नहीं कर रही तो बेटा-बेटी दोनों को सज़ा भुगतनी पड़ सकती है। शराबबंदी, दहेजबन्दी जैसे सामाजिक फैसले के बाद नीतीश कुमार के इस फैसले को पारिवारिक सुरक्षा की गारंटी कहा जा सकता है।