TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अनुसूचित जाति बाहुल्य 20 गांवों के विकास पर हुई चर्चा

सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई कार्यशाला

बलिया: पचास फ़ीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले जिले के 20 गांवों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हुआ है। इन गांव में विकास के लिए भारत सरकार द्वारा 20-20 लाख रूपए दिए जाएंगे। इनमें 10 बिंदुओं के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं भी प्राथमिकता पर लागू होंगी। रविवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने ग्राम विकास योजना के निर्माण में लगे प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह गांव में बेहतर विकास किया जा सकता है। सीडीओ ने कहा कि ग्राम विकास योजना तैयार करने की कार्यवाही में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता बढाने के लिए भारत सरकार की डीम्ड कम्पनी व एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, सहायक प्रबंधक (अनुगम) दीपक सिंह के अलावा इन गांव के ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) तथा ग्राम स्तरीय अभिसरणीय समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।