TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अटल जल योजना के लिए केंद्र ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करेगी. इसके लिए केंद्र सरकार 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी. अटल जल योजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. इस योजना का लाभ 6 राज्यों को मिलेगा. इस योजना में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान शामिल होंगे. केंद्र सरकार ने यह फैसला किसानों की आय दुगनी करने के लिए किया है. इस योजना का लाभ सात राज्यों के 8,350 गांवों को मिलेगा.