TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अब एक साथ 2 आर्म्स के लिए मिलेगा लाइसेंस

अब एक साथ 2 आर्म्स के लिए मिलेगा लाइसेंस, मोदी सरकार के इस बड़े फैसले को जानिए

दिल्ली- अगर आप एक साथ दो आर्म्स का लाइसेंस रखना चाहते हैं तो अब यह संभव होगा। केंद्र सरकार ने नए आर्म्स एक्ट में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद अब एक व्यक्ति दो वैध हथियार रख सकता है। अगर किसी व्यक्ति के पास पहले से एक हथियार का लाइसेंस है तो वह दूसरा भी ले सकता है।

मोदी कैबिनेट की आज हुई बैठक में आर्म्स एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के बाद अब दो आर्म्स लाइसेंस रखने का नियम लागू हो जाएगा। इसके पहले आर्म्स एक्ट के तहत किसी भी व्यक्ति को केवल एक आर्म्स का लाइसेंस ही मिल सकता था।