द पॉलिटिक्स अगेन
गौतमबुद्ध नगर पुलिस अधीक्षक प्रचारित वीडियो में लड़की कौन

उत्तर प्रदेश के जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बदनाम करने के लिए वायरल किए गए मॉर्फ कंटेंट और एसएसपी की ओर से शासन को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में जांच करने के लिए मेरठ के आईजी को आदेश दिया है। वहीं यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिरी वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की कौन है?
प्रचारित वीडियों में शामिल लड़की कौन है, इसको लेकर सबसे बड़े सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह लड़की कौन है, जिसने यह वीडियो तैयार किया और वीडियो में जिस शख्स को एसएसपी गौतमबुद्वनगर बताया जा रहा है, वह वास्तव में कौन है। किसने साजिश रच कर यह पूरा वीडियो तैयार कराया और वायरल किया, इसकी जांच में पुलिस टीमें जुटी हैं। लेकिन अभी तक लड़की के संबंध में सुराग नहीं लग सका है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर यह वीडियो सबसे पहले कहां से आया और किसने इसे प्रचारित किया।