“एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार” के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर सभी शिक्षकों और स्कूल प्राधानाचार्य की क्षमता का निर्माण करना है। पदाधिकारियों (राज्य, जिला, ब्लॉक, क्लस्टर स्तर पर) को सीखने के प्रतिफलों, स्कूल आधारित मूल्यांकन, शिक्षार्थी – केंद्रित शिक्षाशास्त्र, शिक्षा में नई पहल, बहुल शिक्षाशास्‍त्रों आदि के माध्यम से बच्चों की विविध आवश्यकताओं को संबोधित करने पर एकीकृत तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर राष्ट्रीय संसाधन समूह और राज्य संसाधन समूहों (एसआरजी) का गठन करके आयोजित किया जाएगा। इस क्षमता निर्माण की पहल के साथ एक कड़ी निगरानी और सहायक तंत्र का भी उपयोग किया जाएगा।

सभी प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापकों , शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को सूचीबद्ध करके सूचना दे दी गयी है।