द पॉलिटिक्स अगेन
“उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान से सम्मानित होंगे बलिया के तीन सितारें







बलिया । जनपद के रसङा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श विद्यालय भीखमपुर, बेरूआरबारी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमपुर नवीन एवं प्राथमिक विद्यालय शिवपुर के राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार हेतु चयनित होने से संपूर्ण जनपद के शिक्षकों में खुशी की लहर है इन तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों क्रमशः अनिल कुमार वर्मा, उमेश कुमार सिंह एवं चंद्रकांत पाठक को 1 फरवरी को राजधानी लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में सम्मानित किया जाएगा ।
बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की उच्च स्तरीय कमेटी ने पीपीटी एवं साक्षात्कार के आधार पर गहन परीक्षण करने के पश्चात उत्तर प्रदेश के एक सौ परिषदीय विद्यालयों को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया जिसके क्रम में अपर शिक्षा निदेशक डॉ सुत्ता सिंह ने चयनित विद्यालयों की सूची 10 जनवरी 2020 को जारी किया । निदेशालय द्वारा जारी चयनित सूची में रसङा शिक्षा क्षेत्र के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा का आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर सरायभारती, बेरूआरबारी शिक्षा क्षेत्र के प्रधानाध्यापक उमेश सिंह का प्राथमिक विद्यालय करमपुर नवीन एवं प्रधानाध्यापक चंद्रकांत पाठक का प्राथमिक विद्यालय शिवपुर का नाम होने से जनपद के शिक्षकों में खुशी की लहर है । ये तीनों शिक्षक बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दर्जनों बार सम्मान पा चुके हैं । आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर पर बतौर प्रधानाध्यापक तैनात आदर्श अनिल कुमार वर्मा को तो “राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2019” से भी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव एवं शिक्षा निदेशक बेसिक ने अभी हाल ही में सम्मानित किया । श्री वर्मा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार पाने वाले जनपद के इकलौते शिक्षक हैं ।
ज्ञातव्य हो कि विगत कुछ माह पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्रदेश के शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे बेहतरीन कार्यों का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित करने की सकारात्मक योजना के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में बेहतरीन कार्य कर रहे शिक्षकों से पीपीटी वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण मंगाया गया था, प्रेषित पीपीटी,राइट अप एवं साक्षात्कार की स्क्रीनिंग के बाद निदेशालय की उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा चयनित राज्य के 100 उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची 10 जनवरी 2020 को निदेशालय द्वारा जारी कर दी गई ।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक (शिविर) डॉ सुत्ता सिंह ने 10 जनवरी को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार हेतु चयनित विद्यालयों की सूची जारी करते हुए प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को 1 फरवरी 2020 को राजधानी लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पर प्रात: 11 बजे सम्मान प्राप्त करने हेतु उपस्थित होने के लिए सूचित करें ।
जनपद के इन विद्यालयों का चयन राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार हेतु होने पर आशुतोष तोमर, संतोष तिवारी, चित्रलेखा सिंह, अजीत कुमार सिंह,शिक्षक नंदलाल शर्मा, कमलेश सिंह, विपिन जायसवाल, उपेंद्र सिंह, प्रतिमा उपाध्याय, राजीव मौर्य,संजय यादव, संजय सिंह, धनंजय सिंह, प्रदीप गुप्ता, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत प्रताप, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, रविकांत तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह,रामअशीष यादव, राजू गुप्ता,प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र यादव, रंजना पाण्डेय, संजीव रंजन, राजकुमार सिंह, नीरज राय, रामजी वर्मा, व्यास जी यादव, प्रदीप यादव आदि लोगों ने बधाई दी है ।