TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

एबैकस मेंटल मैथ ओलम्पियाड में भाग लेने को रवाना हुए बच्चे

बलिया: एबैकस मेंटल मैथ ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए बलिया से 42 बच्चे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। गड़वार रोड पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अमित राय ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भाग लेने के लिए 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे गए हैं। बता दें कि एबैकस का अभ्यास बच्चों के मष्तिष्क व्यायाम में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके निरन्तर अभ्यास से बच्चे गणित गणनाओं को काफी कम समय से हल करने में महारत हासिल कर लेते हैं। इस दौरान अजहर आज़मी, मलका खान, नवीन सिंह के अलावा प्रतिभागी बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।