TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार विद्यालय परिवार को समर्पित – अनिल वर्मा

रसड़ा (बलिया) । राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार प्राप्त कर लखनऊ से लौटे आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने विद्यालय में समस्त स्टाफ एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष को राज्य से मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार सौंपकर कर सबको सम्मानित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सम्मान का असली हकदार विद्यालय परिवार का प्रत्येक सदस्य है चाहे वह शिक्षक हो प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य हो अथवा विद्यालय के बच्चे हों, यह सब के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो सका है ।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल वर्मा ने बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया तथा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार के रूप में प्राप्त सम्मान पत्र को संयुक्त रूप से प्रबंध समिति के अध्यक्ष, विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं बच्चों को समर्पित किया । विद्यालय पर कुछ माह पूर्व तक शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत रहीं रजनी सिंह जो वर्तमान में अन्य विद्यालय पर स्थानांतरित हो गई हैं को प्रधानाध्यापक अनिल वर्मा ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष मनावती देवी, सहायक अध्यापक रफत हुसैन, नियाज अहमद अंसारी एवं शिक्षामित्र तेज नारायण सिंह के अलावा रजनी सिंह,महेंद्र यादव, मीना देवी, निर्मला देवी, कमलावती, राधिका, पार्वती,दीना यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।