TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

सोशल मीडिया के पोस्ट-लाइक-कमेंट-शेयर पर पुलिस की नजर, लगेगा ‘रासुका’

लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार शाम एक आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर कोई शख्स फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी के मुताबिक, उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो इस तरह के आपत्तिजनक तस्वीरों व मैसेज पर लाइक या कमेंट करते हैं और इसे अपनी आईडी से आगे प्रसारित करते हैं.एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कुछ लोग धार्मिंक उन्माद फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया बहुत ही बेहूदा पोस्ट डालते हैं. इससे समाज में धार्मिंक तनाव पैदा होता है. इस तरह का काम करने वालों पर अब पुलिस सख्ती से निपटेगी. इसलिए इन व्यक्तियों पर सामान्य धाराओं के साथ ही रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर जिले की साइबर सेल पैनी नजर रखेगी.

एसएसपी कलानिधि नैथानी

मेरठ में बन रही है पहली सोशल मीडिया लैबसोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए प्रदेश सरकार मेरठ में सूबे की पहली सोशल मीडिया लैब स्थापित कर रही है. इसमें सोशल मीडिया पर डलने वाले आपत्तिजनक पोस्ट का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा. इसमें यह देखा जाएगा कि आपत्तिजनक पोस्ट किसने डाला है. इसके बाद इसे कितने लोगों ने आगे फारवर्ड किया है. इसी के अनुसार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी