द पॉलिटिक्स अगेन
नकल कराने वालों पर लगेगी रासुका, जाएंगे जेल –डा. दिनेश शर्मा

गोरखपुर – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि अब नकल कराने वालों पर रासुका लगेगी वे जेल जाएंगे। नकलविहीन परीक्षा कराना हमारा संकल्प है। नकल से बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है, जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने हर जनपद से खुफिया रिपोर्ट मंगाई है।