TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अपने कर्मियों की ड्यूटी आदेश आज प्राप्त कर लें विभागाध्यक्ष

बलिया: लोकसभा चुनाव में प्रथम प्रशिक्षण के लिए मतदान कर्मिको की ड्यूटी आदेश का वितरण 11 अप्रैल दिन गुरुवार को 11 बजे से विकास भवन द्वितीय तल पर डीआरडीए से किया जाएगा। नोडल अधिकारी कार्मिक/सीडीओ बद्री नाथ सिंह ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि अनिवार्य रूप से ड्यूटी आदेश प्राप्त कर लें। प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया में आयोजित होगा।