TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन


उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया. बीमारी के चलते प्रकाश पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा था. आपको बता दें कि श्री पन्त काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. वो दिल्ली के एक अस्पताल में काफी समय से भर्ती थे. पिछले दिनों उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था, जिसके बाद से उनके सभी दायित्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पास थे. उत्तराखंड राज्य सरकार में स्वर्गीय प्रकाश पन्त के पास वित्त, संसदीय, पेयजल एवम स्वछता, आबकारी, विधायी, भाषा, गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्रालय थे. फेफड़ों में कैंसर से पीड़ित श्री पन्त को अमेरिका इलाज के लिए ले जाया गया था जहां से उनकी मृत्यु की सूचना आ रही है.