द पॉलिटिक्स अगेन
“निष्ठा” दुसरे चरण में 163अध्यापको का प्रशिक्षण 13जनवरी से -BEO सोहांव

खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहांव सुनिल कुमार ने बताया की निष्ठा प्रशिक्षण प्रथम चरण जो 6जनवरी को जिला अधिकारी बलिया श्री हरि प्रताप शाही के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया था वह 10जनवरी को सम्पन्न हो गया । उसमें 150अध्यापको का प्रशिक्षण दिया गया अब उसी क्रम में 13जनवरी से 163अध्यापक दुसरे चरण प्रशिक्षण लेगे।
शेष बचे लोगों का प्रशिक्षण तीसरे चरण में होगा।
श्री कुमार ने बताया की प्रशिक्षण सभी अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक को लेना अनिवार्य है। आगे उन्होंने ने कहां की निष्ठा : स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र प्रगति के लिए राष्ट्रीय पहल
सभी प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापकों , शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को सूचीबद्ध करके सूचना दे दी गयी है।