द पॉलिटिक्स अगेन
अराजकता की भेंट चढ़ी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, प्रदेश में सॉल्वर गैंग के 29 लोग गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में भी काफी अराजकता रही। सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल और अपने स्थान पर किसी सॉल्वर से परीक्षा दिलवाना भारी पड़ा। एसटीएफ की टीमों, परीक्षा केंद्र के आंतरिक दल, पर्यवेक्षकों और पुलिस ने अलग-अलग जिलों में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, कानपुर व मुरादाबाद से सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया। इनमें 28 युवक व एक युवती भी शामिल है। एसटीएफ ने सभी को गिरफ्तार कर लिया…